फॉण्ट कनवर्टर NEW

हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF ने पकड़ा 25 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

Ranchi News : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) हटिया और फ्लाइंग टीम रांची ने संयुक्त रूप से 10 जुलाई 2025 को हटिया रेलवे स्टेशन पर एक सघन जांच अभियान चलाते हुए 25 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) हटिया और फ्लाइंग टीम रांची ने संयुक्त रूप से 10 जुलाई 2025 को हटिया रेलवे स्टेशन पर एक सघन जांच अभियान चलाते हुए 25 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के दिशा-निर्देशन में किया गया।

जांच के दौरान शाम के समय प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर स्थित फुटओवर ब्रिज के पास दो संदिग्ध युवक तीन पीठू बैग और एक ट्रॉली बैग के साथ बैठे पाए गए। पूछताछ में उनकी पहचान उमेश कुमार (32 वर्ष) एवं चंद्रदत्त कुमार (23 वर्ष), दोनों निवासी औरंगाबाद, बिहार के रूप में हुई।

जब उनके बैगों की तलाशी ली गई, तो उनमें से कुल 25 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत ₹2,50,000/- आंकी गई है। मौके पर DD किट से परीक्षण के बाद गांजे की पुष्टि हुई। पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि वे यह गांजा संबलपुर से लाकर अनुग्रह नारायण रोड पर राकेश कुमार नामक व्यक्ति को सौंपने वाले थे।

आरपीएफ ने गांजे को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई हेतु हटिया जीआरपीएस को सौंप दिया गया। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 20(बी)(ii)(C)/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में जिन अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उनमें शामिल हैं–एसआई दीपक कुमार, साधना कुमारी, एएसआई अनिल कुमार, मुख्य आरक्षी आर.के. सिंह, दिनेश प्रसाद और कांस्टेबल प्रदीप कुमार।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram