Bokaro News: 1जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब चास द्वारा मेडिकेंट हॉस्पिटल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाएं प्रदान करने वाले 22 चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि चिकित्सक समाज के लिए भगवान का दूसरा रूप हैं। वे अपने ज्ञान, सेवा और समर्पण के माध्यम से लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं। विशिष्ट अतिथि श्रीमती नीना नारायण ने कहा कि डॉक्टर का कार्य सैनिक की तरह है। वे हमारी रक्षा में लगे रहते हैं।कार्यक्रम के संयोजक डॉ श्रवण कुमार ने कहा कि डॉक्टर्स डे समाज के प्रति चिकित्सकों के योगदान को सम्मान देने का अवसर है।
आयुर्वैदिक डॉक्टर यशस्विनी के अलावा मेडिकेंट के डॉ पीके नायक, डॉक्टर पी पुष्कर, डॉक्टर राहुल राज,डॉक्टर अमित कुमार, डॉक्टर जी शाहा, डॉक्टर शिव शंकर, डॉ जफर इकबाल, डॉक्टर फरहान रोजाना, डॉक्टर पी वर्धन, डॉ आलोक कुमार, डॉ अमित कुमार, डॉ विवेक कुमार, डॉ विशाल मिश्रा, डॉ चंदन सेठ,डॉ रवि रंजन, डॉ नम्रता सिंह, डॉ श्रवण कुमार के अलावा डॉ संजीव कुमार, डॉ सुमन कुमार, डॉ पुष्पा कुमारी को सम्मानित किया गया
रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा और मानवीय संवेदनाएं समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। क्लब के सचिव बिनोद चोपड़ा ने सभी सम्मानित चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब आगे भी समाजसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रम में सम्मानित चिकित्सकों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई। समारोह में रोटरी क्लब चास के संजय बैद, कुमार अमरदीप विपिन अग्रवाल,बिनय सिंह, पूजा बैद, ललिता चोपड़ा, संजय रस्तोगी, शैल रस्तोगी, ज्योति अग्रवाल,पूर्वी केजरीवाल, नेहा अग्रवाल, सिद्धार्थ पारख, अशोक तनेजा, अशोक जैन पी ए जकारिया एवं चिकित्सा जगत से जुड़े अनेक लोग उपस्थित थे।
