फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

मदद के नाम पर मिला धोखा, रास्ता भटकी छात्रा से सामूहिक दु’ष्क’र्म

रोहतास जिले के डेहरी इलाके में रास्ता भटकी एक नाबालिग छात्रा को बुआ के घर पहुंचाने के बहाने ऑटो चालक और उसके साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Rohtas: रोहतास जिले के डेहरी क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां बुआ के घर जा रही एक नाबालिग छात्रा अचानक रास्ता भटक गई थी। कुछ स्थानीय महिलाओं ने जब उसे अकेला और परेशान देखा, तो उन्होंने एक ऑटो चालक से आग्रह किया कि वह छात्रा को सुरक्षित उसकी बुआ के घर पहुंचा दे। लेकिन उस ऑटो चालक ने भरोसे का कत्ल करते हुए अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी ऑटो चालक छात्रा को बुआ के घर छोड़ने के बजाय उसे बारुण इलाके में ले गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मंगलवार की सुबह जब आरोपी चालक छात्रा को वापस छोड़कर भागने की फिराक में था, तभी सतर्क परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

पुलिस की मुस्तैदी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram