[the_ad id="5983"]

रिम्स दु’ष्क’र्म मामला: आरोपित सैप जवान को हाई कोर्ट से मिली जमानत

Ranchi News: रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में एक महिला अटेंडेंट से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद सैप (स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस) जवान संतोष कुमार बारला को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने 25-25 हजार रुपये

Ranchi News: रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में एक महिला अटेंडेंट से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद सैप (स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस) जवान संतोष कुमार बारला को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने 25-25 हजार रुपये के दो निजी मुचलके भरने की शर्त पर यह राहत दी है।

अभियुक्त की ओर से अधिवक्ता प्रीतान्शु सिंह ने अदालत में पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि संतोष बारला पर लगे आरोपों में तथ्यात्मक विरोधाभास हैं और विस्तृत जांच के बाद दोष सिद्ध नहीं हो पाया है।

यह मामला 18 जनवरी को सामने आया था, जब बरियातू थाना क्षेत्र स्थित रिम्स में भर्ती एक मरीज के साथ आयी महिला अटेंडेंट ने सैप जवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता के पति द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

हाई कोर्ट ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपित को सशर्त जमानत दी है। वहीं, केस की आगे की सुनवाई निचली अदालत में जारी रहेगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.