फॉण्ट कनवर्टर NEW

RFID तकनीक से होगी रांची में चौकीदार बहाली की शारीरिक परीक्षा

Ranchi News : रांची समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी एवं जिला चौकीदार नियुक्ति समिति के अध्यक्ष मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य चौकीदार नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : रांची समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी एवं जिला चौकीदार नियुक्ति समिति के अध्यक्ष मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य चौकीदार नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करना था। बैठक में डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक रांची चंदन सिन्हा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुमित अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त और पारदर्शी तरीके से आयोजित होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को अभ्यर्थियों के लिए शौचालय, पेयजल, पंखा, बिजली जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। साथ ही, जीवन रक्षक दवाओं के साथ एंबुलेंस और चिकित्सीय दल की प्रतिनियुक्ति भी सुनिश्चित करने को कहा गया। परीक्षा स्थल पर CCTV कैमरा और वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया।

RFID तकनीक से होगी शारीरिक जांच परीक्षा
इस बार चौकीदार भर्ती परीक्षा में तकनीकी पारदर्शिता के तहत RFID चिप का उपयोग किया जाएगा। खेलगांव स्थित परीक्षा स्थल पर प्रत्येक अभ्यर्थी को RFID चिप से युक्त पहचान प्रणाली के अंतर्गत दौड़, ऊंचाई मापन और अन्य प्रक्रियाएं की जाएंगी। उपायुक्त ने सभी चरणों की फूलप्रूफ तैयारी करने को कहा है।

ठगों से सतर्क रहें, योग्यता ही चयन का आधार
उपायुक्त श्री भजन्त्री ने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी ठग के झांसे में नहीं आएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ हो रही है और चयन का एकमात्र आधार अभ्यर्थियों की योग्यता ही होगी।

इस दौरान कुछ तकनीकी त्रुटियों से प्रभावित चार अभ्यर्थियों को राहत दी गई। जिन अभ्यर्थियों की कोटि गलत टंकित हो गई थी, लेकिन उनका प्राप्तांक कटऑफ से अधिक था, उन्हें शारीरिक जांच में शामिल करने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram