Koderama News:  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में गुरुवार को मतदान केन्द्रों की प्रारूप सूची के प्रकाशन के उपरांत युक्तीकरण तथा नये मतदान केन्द्रों की स्थापना से संबंधित बैठक हुई। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी ने 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों के युक्तीकरण तथा 56 नये मतदान केन्द्रों की स्थापना के संबंध में उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को अवगत कराया। मतदान केन्द्रों के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव पर सभी उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सहमति प्रदान की। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी दी तथा उनसे बीएलए की प्रतिनियुक्ति कर उसकी सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस अवसर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजुर, सभी सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी तथा सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share.
Exit mobile version