फॉण्ट कनवर्टर NEW

केंद्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के पदों पर बहाली, 20 नवंबर तक मांगे आवेदन

DoPT ने जारी किया आधिकारिक विज्ञापन, जानें आवेदन प्रक्रिया

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची/नई दिल्ली: देश के नागरिकों को सूचना का अधिकार सुनिश्चित करने और प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने वाली शीर्ष संस्था केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) में नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से प्रार्थना पत्र आमंत्रित किए हैं।
जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवश्यकता के आधार पर सूचना आयुक्तों के अधिकतम दो पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सूचना का अधिकार (RTI) कानून के तहत यह पद सार्वजनिक जीवन, विधि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, समाज सेवा, प्रबंधन, पत्रकारिता या प्रशासन जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट अनुभव रखने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

आवेदन और पात्रता संबंधी विवरण

केंद्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के पद पर चयन हेतु निर्धारित पात्रता शर्तें, नियम और आवेदन प्रपत्र का पूरा विवरण कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की आधिकारिक वेबसाइटwww.persmin.gov.inपर उपलब्ध करा दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी वहां से सीधे फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
विभागीय निर्देशों के अनुसार, पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ विभाग को प्राप्त होने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 तय की गई है। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram