फॉण्ट कनवर्टर NEW

बड़ी पहल : “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” शिविर में जनता को राहत

Ranchi : जिला प्रशासन द्वारा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत 21 नवंबर 2025 को जिले के सभी प्रखंडों के पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया गया। इस शिविर से जनता को बड़ी राहत मिली है। इसे

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : जिला प्रशासन द्वारा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत 21 नवंबर 2025 को जिले के सभी प्रखंडों के पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया गया। इस शिविर से जनता को बड़ी राहत मिली है। इसे सरकार की बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है। शिविर के आयोजन से कई लंबित मामलों का सकरात्मक हल निकलना संभव हो सका है। इस क्रम में कांके प्रखंड के ऊपर कोनकी पंचायत में आयोजित मेगा शिविर में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री तथा कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज की।

सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक श्री बैठा ने कहा कि राज्य सरकार की यह ऐतिहासिक पहल ग्रामीणों की समस्याओं को उनके घर-द्वार पर ही समाधान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन के अधिकारी गांवों में पहुंचकर लाभुकों से सीधा संवाद करेंगे और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने कहा कि सरकार के तंत्र को पंचायत स्तर पर मजबूत करने और जिम्मेदारी के साथ जनता के बीच पहुंचने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि यह शिविर सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें आमजनों की समस्याओं का निवारण, आवेदन स्वीकार, प्रमाण-पत्रों का वितरण और योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है।

शिविर में आए लाभुकों को जाति, आय, आवासीय प्रमाण-पत्र, तथा पहले से लंबित आवेदनों की मंजूरी स्कैन एवं ऑन-द-स्पॉट सत्यापन प्रक्रिया के माध्यम से प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्ध, दिव्यांग, विधवा) स्वीकृति पत्र, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत वस्त्र वितरण तथा भूमि दाखिल-खारिज शुद्धि पत्र भी मौके पर लाभुकों को प्रदान किए गए।

उपायुक्त ने विशेष रूप से ग्रामीणों को अबुआ आवास योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, ग्राम गाड़ी योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और आवेदन प्रक्रिया समझाई। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि झारखंड सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ वास्तविक लाभुकों तक समय पर पहुंचे, इस पर खास ध्यान दें ताकि लोग योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बन सकें।

कार्यक्रम में जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, उप प्रमुख अंजय बैठा, पंचायत समिति सदस्य, ऊपर कोनकी की मुखिया लाला महली, तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। अंत में उपायुक्त ने सभी ग्रामीणों से सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि “जनभागीदारी ही विकास की शक्ति है। प्रशासन सदैव आपकी सेवा में तत्पर है।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram