फॉण्ट कनवर्टर NEW

गर्मी से सुकून बस कुछ घंटों का: फिर सताएगी लू, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, …जानें कहां?

Noida: एनसीआर के आसमान में इन दिनों बादलों की लुका-छिपी जारी है और मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो अगले दो दिनों तक क्षेत्र के बाशिंदों को इस खुशनुमा मौसम का साथ मिलता

अपनी भाषा में पढ़ें

Noida: एनसीआर के आसमान में इन दिनों बादलों की लुका-छिपी जारी है और मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो अगले दो दिनों तक क्षेत्र के बाशिंदों को इस खुशनुमा मौसम का साथ मिलता रहेगा। पिछले कुछ घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आई गिरावट ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी है।

अगले 48 घंटे कैसा रहेगा हाल?

मौसम के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 6 और 7 मई को मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा। हालांकि, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। आज यानी 6 मई को पारा 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बिजली चमकने की संभावनाएं बनी हुई हैं। कल, 7 मई को तापमान में हल्की बढ़त हो सकती है, जहां अधिकतम पारा 36 डिग्री तक जा सकता है। इस दौरान दिन में तेज सतही हवाएं चलेंगी और आर्द्रता (Humidity) 45 से 65 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है।

10 मई के बाद फिर ‘अग्निपरीक्षा’

सुकून भरे ये दिन ज्यादा लंबे नहीं चलने वाले हैं। 8 मई को आसमान साफ रहने के बाद, 9 मई से सूरज के तेवर तल्ख होने शुरू हो जाएंगे। इस दिन तापमान उछलकर 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। असली चुनौती 10 मई से शुरू होगी, जब अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग का साफ कहना है कि 10 मई के बाद एनसीआर में तेज धूप और गर्मी का एक नया दौर शुरू होगा, जिससे रातें भी गर्म होने लगेंगी।

डॉक्टरों और विशेषज्ञों की सलाह

चूंकि तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव आ रहा है, ऐसे में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। मौसम विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि गर्मी बढ़ने पर अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त पानी पिएं। अगले दो दिन भले ही राहत भरे हों, लेकिन उसके बाद आने वाली तपिश के लिए खुद को तैयार रखें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram