Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»रेडवा देवी मंडप हादसा: नए मंदिर में होगी प्राण प्रतिष्ठा या पुराने स्थल पर होगा पुनर्निर्माण
#Trending

रेडवा देवी मंडप हादसा: नए मंदिर में होगी प्राण प्रतिष्ठा या पुराने स्थल पर होगा पुनर्निर्माण

By Shiwam KeshriJune 20, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

चैनपुर (गुमला)। रांची-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेडवा स्थित प्राचीन देवी मंडप शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। रांची से गुमला की ओर जा रहे एक हाईवा ट्रक ने अनियंत्रित होकर देवी मंडप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वर्षों पुराना देवी मंडप पूरी तरह ध्वस्त होकर जमीन पर गिर गया। हादसे में मंदिर की दीवारें और छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर के कारण हाईवा वाहन का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में चालक और खलासी फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाहर निकाला। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि संभवतः चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे देवी मंडप से जा टकराया। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद पूरे गांव में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि हर वर्ष आयोजित होने वाली देवी पूजा अब किस स्थान पर संपन्न होगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान सड़क किनारे एक नए देवी मंडप का निर्माण कराया गया था, लेकिन उसमें अब तक प्राण प्रतिष्ठा नहीं हुई है। इसी कारण धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ पुराने देवी मंडप में ही होते रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार पुराने देवी मंडप को नए स्थान पर स्थानांतरित करने को लेकर लोगों में धार्मिक मान्यताओं के कारण संकोच था। कई लोगों को आशंका थी कि देवी स्थल को हटाने से किसी प्रकार का अनिष्ट हो सकता है। इसी वजह से पुराना मंडप अपने मूल स्थान पर ही बना रहा। अब जब पुराना देवी मंडप पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, तो ग्रामीणों के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। गांव में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि नए बने देवी मंडप में जल्द प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा शुरू की जाएगी या फिर पुराने स्थान पर ही देवी मंडप का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल ग्रामीण प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इस दिशा में पहल की उम्मीद लगाए हुए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंजुला शर्मा अकादमी में दिखा गजब उत्साह

June 20, 2026

झारखंड में मना पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस, ‘विविधता में एकता’ भारत की सबसे बड़ी शक्ति

June 20, 2026

खान सर को गिरफ्तारी से बड़ी राहत, कोर्ट में पुलिस ने सौंपी केस डायरी

June 20, 2026

RECENT ADDA.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंजुला शर्मा अकादमी में दिखा गजब उत्साह

June 20, 2026

झारखंड में मना पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस, ‘विविधता में एकता’ भारत की सबसे बड़ी शक्ति

June 20, 2026

खान सर को गिरफ्तारी से बड़ी राहत, कोर्ट में पुलिस ने सौंपी केस डायरी

June 20, 2026

गुमला के चैनपुर सीएचसी पर उठे सवाल, घायलों को इलाज नहीं मिलने का आरोप

June 20, 2026

जादू-टोना के शक में डॉक्टर ने की मेड की ह’त्या; मानसिक तनाव में था परिवार

June 20, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.