फॉण्ट कनवर्टर NEW

RAS अधिकारी छोटूलाल की पहली पत्नी का खुलासा– “मुझे 10‑10 थप्पड़ मारता था”

India News: सीएनजी पंप विवाद के बाद चर्चा में आए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारी छोटूलाल शर्मा एक नए विवाद में घिर गए हैं। झुंझनूं जिले की रहने वाली उनकी पहली पत्नी पूनम जखोड़िया ने अब उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पूनम का कहना

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: सीएनजी पंप विवाद के बाद चर्चा में आए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारी छोटूलाल शर्मा एक नए विवाद में घिर गए हैं। झुंझनूं जिले की रहने वाली उनकी पहली पत्नी पूनम जखोड़िया ने अब उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पूनम का कहना है कि छोटूलाल ने अधिकारी बनने के बाद न सिर्फ उसे मारपीट कर प्रताड़ित किया, बल्कि धोखे से तलाक के दस्तावेजों पर साइन करवाए।

पूनम ने आरोप लगाया कि पंपकर्मी को तो छोटूलाल ने एक ही थप्पड़ मारा था, लेकिन उसे वह “एक बार में 10‑10 थप्पड़” जड़ता था। वह बताती हैं कि पति का गुस्सा इतना खतरनाक था कि बच्चे डर के मारे कुर्सी और बिस्तर के नीचे छिप जाते थे।

गरीबी के दिनों की साथी, अब बना दी बेगाना

पिलानी निवासी पूनम ने बताया कि उसकी शादी 2008 में छोटूलाल शर्मा से हुई थी। दोनों करीब 12 साल साथ रहे, लेकिन आरएएस में चयन के बाद उसका रवैया पूरी तरह बदल गया। पूनम ने कहा, “जब मैं उसके साथ गरीबी में थी, तो सब ठीक था, लेकिन अफसर बनते ही उसे दुनिया की हर औरत सुंदर लगने लगी और मैं बूढ़ी दिखने लगी।”

तलाक और हाईकोर्ट में याचिका

पूनम ने बताया कि 2020 में कोविड के दौरान छोटूलाल उसे और बच्चों को पिलानी छोड़ गया था। कुछ समय तक पैसे भेजने के बाद उसने चिटिंग से उसके सिग्नेचर लेकर तलाक करवा दिया। पूनम ने कहा कि उसने इसके खिलाफ राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है।

इस बीच, सीएनजी पंपकर्मी से विवाद कर थप्पड़ मारने के मामले में छोटूलाल शर्मा को राज्य सरकार ने अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है। वहीं उनकी दूसरी पत्नी दीपिका व्यास ने पंप विवाद का मामला दर्ज कराया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram