फॉण्ट कनवर्टर NEW

रंगदारी नहीं दी तो कर दी मारपीट, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

Chandil : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में हथियार के बल पर रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सन्नी कर्मकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कपाली ओपी पुलिस ने गुप्त

अपनी भाषा में पढ़ें

Chandil : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में हथियार के बल पर रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सन्नी कर्मकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कपाली ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोनारी थाना क्षेत्र के दुमुहानी स्थित निर्मल नगर में उसके आवास पर छापेमारी की और उसे पकड़ लिया। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मामला कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो का है। यहां कल्टू सिंह से हथियार दिखाकर कथित तौर पर रंगदारी की मांग की गई थी। रंगदारी देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर कपाली ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सन्नी कर्मकार का आपराधिक इतिहास रहा है। वह सोनारी थाना क्षेत्र में दर्ज चार अलग-अलग आपराधिक मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड और इस मामले में उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, रंगदारी के इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। सन्नी कर्मकार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram