Ranchi: झारखंड में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची की ओर से जारी विशेष बुलेटिन के बाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजंत्री ने स्कूलों के समय में बदलाव का निर्देश जारी किया है।
आदेश के अनुसार, रांची जिले के सभी निजी एवं केंद्रीय विद्यालयों में KG से लेकर 6वीं कक्षा तक की पढ़ाई अब सुबह 9:00 बजे के बाद ही शुरू होगी। यह निर्देश 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से 24 जनवरी 2026 (शनिवार) तक प्रभावी रहेगा।
उपायुक्त ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। प्रशासन का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड और शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है, ऐसे में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।



