फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची जिले में पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, देखें किसे कहां भेजा गया

Ranchi News: जिला प्रशासन ने रांची जिले में तीन पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए तत्काल प्रभाव से नई तैनाती का आदेश जारी किया है। यह तबादला आदेश प्रशासनिक कारणों एवं बेहतर कार्य संचालन के उद्देश्य से लिया गया है। जिलादेश संख्या 1980/2025 के अनुसार,

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: जिला प्रशासन ने रांची जिले में तीन पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए तत्काल प्रभाव से नई तैनाती का आदेश जारी किया है। यह तबादला आदेश प्रशासनिक कारणों एवं बेहतर कार्य संचालन के उद्देश्य से लिया गया है।

जिलादेश संख्या 1980/2025 के अनुसार, पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार, जो अब तक कांके थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें पुलिस केन्द्र, रांची भेजा गया है। वहीं, तमाड़ अंचल में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक प्रकाश रजक को कांके थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, पुलिस केन्द्र, रांची में कार्यरत पु.नि. रणविजय शर्मा को अब तमाड़ अंचल में तैनाती दी गई है।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल अपने नवपदस्थापन स्थल पर योगदान देने और अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश रांची के पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक 04 मई 2025 को जारी किया गया है। प्रशासन का मानना है कि इन स्थानांतरणों से जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram