फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में फुटपाथ से अवैध होर्डिंग हटाने का अभियान शुरू

रांची नगर निगम ने शहर के फुटपाथों को अवैध होर्डिंग और अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य पैदल यात्रियों को सुरक्षित और सुगम रास्ता उपलब्ध कराना है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची नगर निगम ने शहर के फुटपाथों को अवैध होर्डिंग और अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य पैदल यात्रियों को सुरक्षित और सुगम रास्ता उपलब्ध कराना है।

अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने कांके रोड से हरमू बाईपास मार्ग तक कार्रवाई की। रात करीब 10 बजे शुरू हुई कार्रवाई में फुटपाथ से 2 अस्थायी बैम्बू होर्डिंग, एक मोनोपोली और एक यूनिपोल हटाया गया।

नगर निगम ने संबंधित विज्ञापन एजेंसियों को पहले ही सात दिनों का समय दिया था। इस दौरान उन्हें फुटपाथ पर लगाए गए अवैध होर्डिंग और विज्ञापन संरचनाएं खुद हटाने का निर्देश दिया गया था। समय-सीमा समाप्त होने के बाद निगम ने कार्रवाई शुरू की।

नगर निगम के अनुसार, अवैध होर्डिंग और अन्य अवरोधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। निगम ने विज्ञापन संचालकों से नियमों का पालन करने और फुटपाथ पर अनधिकृत विज्ञापन संरचना नहीं लगाने की अपील की है।

यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट के संबंधित आदेशों के तहत की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram