फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची बना स्टार्टअप्स का नया केंद्र, जिला प्रशासन की पहल से युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच

Ranchi : जिला प्रशासन ने उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई और महत्वाकांक्षी योजना Potential Entrepreneurship Programme की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम की शुरुआत 15 मई 2025 को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने किया। इस पहल का उद्देश्य है रांची के 100

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : जिला प्रशासन ने उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई और महत्वाकांक्षी योजना Potential Entrepreneurship Programme की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम की शुरुआत 15 मई 2025 को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने किया। इस पहल का उद्देश्य है रांची के 100 स्थानीय युवाओं और नवाचारकों की पहचान कर उन्हें एक सफल उद्यमी के रूप में विकसित करना।

इस कार्यक्रम के ज़रिए न केवल युवाओं को मार्गदर्शन और कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा, बल्कि उन्हें वित्तीय सहायता, नेटवर्किंग, बूटकैंप और इनोवेशन लैब जैसी सुविधाओं से भी जोड़ा जाएगा। यह पहल रांची को एक समृद्ध और थ्राइविंग स्टार्टअप ईकोसिस्टम की ओर ले जाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा, “यह सिर्फ एक योजना नहीं है, बल्कि रांची के युवाओं के सपनों की उड़ान है। हमारे जिले में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, ज़रूरत है उन्हें दिशा, संसाधन और मंच देने की। इस कार्यक्रम से हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि नवाचार और विचारों को हर वर्ग से आने वाले लोगों तक पहुँचाया जाए।” कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और कम प्रतिनिधित्व वाले समुदायों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी ताकि समावेशी विकास की नींव मजबूत हो सके।

Potential Entrepreneurship Programme प्रमुख विशेषताएं

  • स्टार्टअप में इनक्यूबेशन और सलाह: उद्योग विशेषज्ञों से सीधा मार्गदर्शन।
  • कौशल विकास कार्यशालाएँ: प्रत्येक प्रतिभागी की ज़रूरत के अनुसार डिज़ाइन की गई।
  • सीड फंडिंग के अवसर: नए स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता।
  • को-वर्किंग स्पेस की सुविधा: साझा कार्यस्थल और संसाधनों तक पहुँच।
  • नेटवर्किंग और निवेशक संपर्क: रेगुलर इंटरएक्शन से व्यवसायिक सहयोग।

इस योजना के लिए आवेदन गूगल फॉर्म के माध्यम से किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार https://ranchi.nic.in/ पर जाकर या सीधे इस लिंक  https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScX90DLmps78sL8iL8giVwScA9MbL0qZsGpSrd90RV9J1MlXA/formResponse?pli=1 के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram