फॉण्ट कनवर्टर NEW

हाथियों के तांडव पर भड़का रामगढ़! ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Ramgarh News: रामगढ़ जिले में जंगली हाथियों द्वारा मचाए जा रहे खूनी तांडव के बाद अब जनता का सब्र टूट गया है। चार लोगों की दर्दनाक मौत से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधवार सुबह सड़क पर उतरकर मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने रामगढ़ के मुख्य

अपनी भाषा में पढ़ें

Ramgarh News: रामगढ़ जिले में जंगली हाथियों द्वारा मचाए जा रहे खूनी तांडव के बाद अब जनता का सब्र टूट गया है। चार लोगों की दर्दनाक मौत से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधवार सुबह सड़क पर उतरकर मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने रामगढ़ के मुख्य चार नंबर चौक को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

इस खबर को भी पढ़ें : रामगढ़ में मौत का तांडव! मतवाले हाथी ने 2 महिलाओं समेत 4 को पटककर मार डाला

हाथों में बैनर-पोस्टर लिए ग्रामीण सुबह से ही वन विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

भय के साये में जीने को मजबूर ग्रामीण, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि हाथियों का झुंड बस्तियों में घुसकर न केवल फसलें बर्बाद कर रहा है, बल्कि इंसानी जिंदगियों को भी निशाना बना रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद वन विभाग कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। आंदोलनकारियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि जब तक हाथियों को आबादी से दूर खदेड़ने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते और मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है और स्थानीय पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram