फॉण्ट कनवर्टर NEW

रामगढ़ में मौत का तांडव! मतवाले हाथी ने 2 महिलाओं समेत 4 को पटककर मार डाला

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। घाटो थाना क्षेत्र के आरा-सारूबेड़ा इलाके में मंगलवार को एक मतवाले हाथी ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा क्षेत्र थर्रा उठा। महज चंद घंटों के भीतर हाथी ने दो महिलाओं

अपनी भाषा में पढ़ें

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। घाटो थाना क्षेत्र के आरा-सारूबेड़ा इलाके में मंगलवार को एक मतवाले हाथी ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा क्षेत्र थर्रा उठा। महज चंद घंटों के भीतर हाथी ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को पटक-पटककर मार डाला। इस हमले में एक नाबालिग और एक बुजुर्ग की जान बाल-बाल बची है, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हैं।

खूनी खेल की पहली शुरुआत दोपहर करीब 2:15 बजे हुई। इचाकडीह निवासी अमित कुमार (32 वर्ष), जो सीसीएल की सारूबेड़ा परियोजना में सुरक्षाकर्मी थे, अपने काम पर थे। तभी अचानक जंगल से निकले हाथी ने अमित को अपनी सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक दिया और कुचल दिया। अमित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

रात के अंधेरे में फिर बरपा कहर, बाइक सवार और महिलाओं को बनाया निशाना

दोपहर की घटना के बाद ग्रामीण संभल पाते, इससे पहले रात करीब 10:30 बजे हाथी ने फिर हमला बोला। रामगढ़ से घाटो की ओर जा रहे एक बाइक सवार को हाथी ने रास्ते में ही घेर लिया और उठाकर फेंक दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसी दौरान हाथी ने रास्ते में आई दो महिलाओं को भी अपना निशाना बनाया और उन्हें कुचल डाला। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक हाथी चार जिंदगियों को लील चुका था

घटना की गंभीरता को देखते हुए घाटो थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वन विभाग ने अब प्रभावित गांवों में माइकिंग शुरू कर दी है और लोगों को रात में घरों से बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी है। गुस्साए ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों के लिए उचित मुआवजे और क्षेत्र में ‘एलिफेंट टास्क फोर्स’ की तैनाती की मांग की है। फिलहाल, हाथी के डर से इलाके के लोग रतजगा करने को मजबूर हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram