फॉण्ट कनवर्टर NEW

रमजान रजा और राजद नेताओं ने की हजरत कुतुबुद्दीन दरगाह में शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के लिए विशेष दुआ

Ranchi News : झारखंड की राजनीति के दिग्गज और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए रांची के डोरंडा स्थित मशहूर सूफी दरगाह हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा पर सोमवार को विशेष दुआ का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय जनता

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : झारखंड की राजनीति के दिग्गज और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए रांची के डोरंडा स्थित मशहूर सूफी दरगाह हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा पर सोमवार को विशेष दुआ का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय जनता दल (RJD), मोमिन कांफ्रेंस, समाज एकता झारखंड मोर्चा और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता रमजान रजा की पहल पर किया गया। 

इस मौके पर रमजान रजा के साथ RJD के अबरार रजा रिजवी, दरगाह कमेटी के जुल्फिकार अली, दरगाह के खादिम मोहम्मद इरफान, मोहम्मद नासिर, मोहम्मद चांद, मदरसा गौसिया के प्रिंसिपल मौलाना फजलुल कदिर और मोहम्मद कलीम मौजूद रहे। सभी ने बाबा कुतुबुद्दीन की मजार पर फूल और चादर चढ़ाकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की सेहत के लिए अल्लाह से दुआ की।

रमजान रजा ने कहा कि शिबू सोरेन न सिर्फ एक राजनेता हैं, बल्कि वे झारखंड के आदिवासी समाज और वंचित वर्ग के लिए प्रेरणा हैं। वे झारखंड की आत्मा हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक रहना पूरे राज्य के लिए जरूरी है। इस दुआ में अलग-अलग वर्गों और समुदायों से जुड़े लोगों ने एकजुटता दिखाई और समाज में भाईचारे का संदेश भी दिया।

दरगाह कमेटी के सदस्यों ने बताया कि जब भी राज्य या समाज में कोई बड़ी चिंता होती है, तो यहां से दुआ की जाती है और बाबा की दरगाह पर मन्नतें पूरी भी होती हैं। सभी को भरोसा है कि शिबू सोरेन जल्द स्वस्थ होकर फिर से समाज की सेवा में लौटेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram