फॉण्ट कनवर्टर NEW

रातोंरात मंदिर में चोरी, भगवान का माइक सेट तक ले गए चोर! जानें पूरी घटना

Jharkhand News: जमशेदपुर के मानगो एनएच-33 स्थित स्मार्ट बाजार के सामने बने राम लक्ष्मण हनुमान मंदिर को रविवार की रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। मंदिर का ताला तोड़कर चोर माइक सेट और लगभग 6000 रुपये नकद चुरा ले गए। यह घटना मंदिर समिति और

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: जमशेदपुर के मानगो एनएच-33 स्थित स्मार्ट बाजार के सामने बने राम लक्ष्मण हनुमान मंदिर को रविवार की रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। मंदिर का ताला तोड़कर चोर माइक सेट और लगभग 6000 रुपये नकद चुरा ले गए। यह घटना मंदिर समिति और स्थानीय लोगों में आक्रोश का कारण बन गई है।

मंदिर कमेटी के मुख्य प्रबंधक दयाकांत तिवारी ने बताया कि रविवार रात 10 बजे मंदिर का पट बंद कर सभी घर लौट गए थे। लेकिन सोमवार की सुबह जब मुख्य पुजारी सूर्यकांत पांडे मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर के भीतर का सामान बिखरा हुआ है। अलमारी टूटी हुई थी और सुबह-शाम बजने वाला ध्वनि यंत्र (माइक सेट) के साथ करीब 6000 रुपये नकद गायब थे।

जानकारी मिलने के बाद पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना की सूचना तुरंत मानगो थाना को दी। विकास सिंह ने कहा कि मानगो क्षेत्र अब अवैध नशा सामग्री और डेली लॉटरी का अड्डा बन चुका है, जिसका सीधा असर इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि जब मंदिर जैसे धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

विकास सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल कर जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। थानेदार के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ने की दिशा में कार्रवाई होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram