Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»पिठोरिया थाना पर भू-माफायाओं के दबाव में जबरन काम रुकवाने और जेल भेजने का गंभीर आरोप – राजेंद्र गोप
#Trending

पिठोरिया थाना पर भू-माफायाओं के दबाव में जबरन काम रुकवाने और जेल भेजने का गंभीर आरोप – राजेंद्र गोप

Yamin MansuriBy Yamin MansuriDecember 1, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: पिठोरिया थाना क्षेत्र के बालू पंचायत के एक ग्रामीण राजेंद्र गोप ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रांची को शिकायत पत्र देकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजेंद्र गोप का कहना है कि वे अपनी पुश्तैनी जमीन पर मकान निर्माण करा रहे थे, तभी पिठोरिया थाना के पुलिसकर्मी बिना किसी न्यायालयीय आदेश के निर्माण कार्य रुकवाने पहुंचे और जेल भेजने की धमकी देने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार यह पूरा विवाद स्थानीय भू-माफियाओं के इशारे पर रचा गया है, जो वर्षों से उनकी जमीन पर कब्जा जमाने का प्रयास करते रहे हैं।

शिकायत पत्र में बताया गया है कि राजेंद्र गोप के पिता के नाम से दर्ज खाता नंबर 03, प्लॉट नंबर 09, रकबा 01 एकड़ 05 डिसमिल की जमीन वर्ष 1970 से उनके परिवार के कब्जे में है। परिवार के सदस्य आपसी हिस्सेदारी के अनुसार इस भूमि का उपयोग करते रहे हैं। राजेंद्र गोप ने आरोप लगाया कि कुछ भू-माफिया किस्म के लोग लगातार उनके निर्माण कार्य में बाधा डालते रहे हैं और अब पुलिस की मदद से उन पर दबाव बनाकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

घटना 29 नवंबर 2025 की बताई गई है, जब वे निर्माण कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्य रोकने के साथ-साथ उन्हें थाने आने का मौखिक आदेश दिया। राजेंद्र गोप के अनुसार जब उन्होंने कारण पूछा तो पुलिसकर्मियों ने धमकी दी कि अगर वे काम जारी रखेंगे तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। शिकायतकर्ता का कहना है कि न तो किसी पक्ष ने उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज कराई है और न ही किसी अदालत द्वारा कार्य रोकने का कोई आदेश जारी हुआ है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा लगातार दबाव और धमकी दी जा रही है।

राजेंद्र गोप ने यह भी बताया कि 1 दिसंबर 2025 को दोबारा पुलिस मौके पर पहुंची और उनके भाई समेत अन्य लोगों को थाने ले जाने की कोशिश की। ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस वापस लौटी। शिकायतकर्ता का दावा है कि यह पूरी कार्रवाई भू-माफियाओं के दबाव में की जा रही है।

ग्रामीण ने एसएसपी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्र्वाई और सुरक्षा की मांग की है। साथ ही मामले की प्रति पुलिस महानिरीक्षक, उपायुक्त और अन्य वरिय अधिकारियों को भी भेजी गई हैं। इस सम्बन्ध में पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडे से पक्ष लेने के लिए उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने मामले पर अनभिज्ञता  जाहिर की और स्पष्ट रूप से कहा की इस मामले की मुझे कोई जानकारी नहीं है

इसे थाना के कर्मी सुनिल  दास देख रहे है। मैं पूरे मामले की जानकरी लेकर आपको अवगत कराता हूँ हालांकि देर रात खबर लिखें जाने के बावजूद भी उन्होंने इस सम्बन्ध में कोई जानकरी साझा नहीं की इधर, स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिठोरिया थाना पुलिस भू- माफियाओं के साथ मिलकर जमीन की खरीद बिक्री और कब्ज़ा दिलाने में लगी है नियमको ताख पर रख कर और वर्दी का रौब जमाकर भोले भले ग्रामीणों की निजी भूमि पर सेंधमारी कर रही है जबकि माननीय न्यायालय नें पुलिस कार्मियों को जमीन कब्ज़ा से दूर रहने के स्पष्ट निर्देश दिए है उन्होंने यह भी आरोप लगाया की विभिन्न त्योहारों में आयोजित होने वाली शांति समिति की बैठक में ज्यादातर स्थनीय भू-माफिया ही शामिल और हावी रहते है

जबकि उपायुक्त रांची मंजू नाथ भजन्त्री नें जिले के सभी थानो को स्पष्ट निर्देश दिया है की शांति समिति में स्वछ छवि वाले समाज सेवी, शिक्षाविद, युवा एवं महिलाओं को शामिल किया जाये और उनकी ही उपस्थिति में सर्वमान्य निर्णय लिए जाये लेकिन पिठोरिया थाना में इन सभी चीजों का आभाव देखा जाता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से गिरोह के लिए रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस की टेक्निकल सेल द्वारा किए गए अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल दुबई में छिपा हुआ है और वहीं से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है तथा रंगदारी व आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के निर्देश देता है। गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के आर्थिक नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों की भी जांच की जा रही है। चतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित अपराध, रंगदारी और अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से प्रिंस खान गिरोह की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा और आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रंगदारी, धमकी या गिरोह से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही ह।

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

RECENT ADDA.

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.