Lohardaga News: जिले में बारिश का कहर से एक गरीब परिवार का आशियाना धराशाई होकर गिर पड़ा। घटना लोहरदगा जिला अंतर्गत किस्को प्रखंड क्षेत्र के बेटहट पंचायत के आनंदपुर गांव की है, जहां पर बीते रात्रि करीब 12 से 01 बजे हुई बारिश से किस्को प्रखंड के आनंदपुर निवासी छौवनी उरांव अपने परिवार वालों के साथ खाना खाने के बाद सो रही थी,इसी दौरान मध्य रात्रि अचानक हुई जोरदार बारिश से कच्चा खपड़ैल मकान गिर गया। भुक्तभोगी परिवार वालों ने बताया कि किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकले और अपनी जान बचाया।

पीड़ित परिवार वालों ने बताया कि घर में खाद्य सामग्री, कपड़ा व अन्य सामान था जो पूरी तरह से बर्बाद हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर वार्ड सदस्या तंगेन तिग्गा गिरे हुए घर का मुआयना किया और प्रखंड प्रशासन से मुआवजा दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि छौवनी उरांव का परिवार काफी गरीब हैं, ऐसे में सरकारी सहायता मिलने पर गिरे हुए घर की मरम्मत कार्य कराने में मदद मिलेगी और सपरिवार सुरक्षित जीवन यापन कर पाएंगे। उल्लेखनीय है कि छौवनी उरांव का घर गिर जाने से परिवार वाले काफी चिंतित हैं।

Share.
Exit mobile version