फॉण्ट कनवर्टर NEW

अटल स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में इनामों की बारिश, विजेता को मिलेगा 1 लाख रुपये

Chaibasa News: स्थानीय एसोसिएशन फुटबॉल ग्राउंड में आगामी 21 से 23 दिसंबर तक अटल स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता को लेकर जिला भर में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति के अनुसार इस वर्ष कुल 32 टीमें भाग ले

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: स्थानीय एसोसिएशन फुटबॉल ग्राउंड में आगामी 21 से 23 दिसंबर तक अटल स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता को लेकर जिला भर में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति के अनुसार इस वर्ष कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं, जिनके बीच रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना, स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

भारतीय जनता पार्टी, पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई के तत्वाधान में हो रही इस प्रतियोगिता के पुरस्कार भी आकर्षक रखे गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹1,00,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। द्वितीय उपविजेता को ₹75,000, तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को ₹50,000 तथा चतुर्थ उपविजेता को ₹30,000 से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार राशि के साथ प्रमाणपत्र और ट्रॉफी भी प्रदान किए जाएंगे। श्री कोड़ा का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर प्रतियोगिता होने से खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ेगा और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी।

प्रतियोगिता की तैयारी सुचारू रूप से चल रही है। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और फुटबॉल एसोसिएशन के अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने ग्राउंड की स्थिति, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, चिकित्सा सुविधा तथा टीमों के आवागमन की व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि प्रतियोगिता को सफल और यादगार बनाने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

मौके पर श्री कोड़ा ने बताया कि मैचों का समय और कार्यक्रम जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैचों का आनंद लेने ग्राउंड पहुंचेंगे। जिले के युवाओं में फुटबॉल के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए आयोजक इसे वार्षिक परंपरा के रूप में विकसित करना चाहते हैं। तीन दिनों तक चलने वाली यह प्रतियोगिता जिले के खेल कैलेंडर की एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर फुटबॉल को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram