फॉण्ट कनवर्टर NEW

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे पटना, जमालपुर रेल इंजन कारखाने का करेंगे निरीक्षण

Bihar News: केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे हैं। बीती रात करीब 11 बजे उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर कदम रखा और वहां रात्रि विश्राम किया। आज सुबह वे एमआर स्पेशल ट्रेन से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे हैं। बीती रात करीब 11 बजे उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर कदम रखा और वहां रात्रि विश्राम किया। आज सुबह वे एमआर स्पेशल ट्रेन से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ जमालपुर के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वह सुबह 11 बजे रेल इंजन कारखाना जमालपुर का निरीक्षण करेंगे।

रेल मंत्रालय ने इस कारखाने को नया स्वरूप देने की योजना तैयार की है। इसमें एलएचबी कोच और वंदे भारत ट्रेनों के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके साथ ही रेल मंत्री यहां वैगन पीओएच साइट की आधारशिला भी रखेंगे, जिससे हर महीने 545 से 800 वैगन की मरम्मत संभव हो सकेगी।

रेल मंत्री जमालपुर वर्कशॉप के अन्य डिपार्टमेंट का निरीक्षण भी करेंगे और विकास परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे। दोपहर करीब ढाई बजे वे पटना के लिए ट्रेन से रवाना होंगे और शाम 5 बजे पटना पहुंचेंगे। शाम साढ़े छह बजे वे दिल्ली के लिए फ्लाइट से प्रस्थान करेंगे।

इस दौरे को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है। वहीं इसी महीने के अंत में पीएम नरेंद्र मोदी भी बिहार दौरे पर आएंगे। वे बिक्रमगंज (रोहतास) में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे और पटना-सासाराम फोर लेन, बिहटा एयरपोर्ट टर्मिनल, वाराणसी-रांची एक्सप्रेसवे, और 600 मेगावाट नबीनगर थर्मल प्लांट जैसी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram