Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»रेलवे बोर्ड ने 223 आरओबी को दी मंजूरी, पटना पहुंचना होगा आसान
#Trending

रेलवे बोर्ड ने 223 आरओबी को दी मंजूरी, पटना पहुंचना होगा आसान

By Muzaffar HussainJune 13, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna News : बिहार के लोगों के लिए यातायात को आसान और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप रेल मंत्रालय ने बिहार के 223 रेलवे फाटकों पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। यह निर्णय राज्य में यातायात को जाम मुक्त और तेज बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।

इस सिलसिले में पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, रेलवे बोर्ड के सदस्य (आधारभूत संरचना) नवीन गुलाटी और पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह के बीच एक अहम बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि फिलहाल 12 आरओबी/आरयूबी की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है।

जिन स्थानों पर आरओबी निर्माण को स्वीकृति मिली है, उनमें सहरसा, छपरा, सीतामढ़ी, गया, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, औरंगाबाद और मुजफ्फरपुर जैसे जिले शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर, सहरसा जिले का फाटक संख्या 104B1, छपरा जिले का फाटक संख्या 47spl, और सीतामढ़ी का फाटक संख्या 55C/3 इन 12 आरओबी में शामिल हैं।

इसके अलावा, 48 अन्य आरओबी की डीपीआर पूरी कर ली गई है, जिनकी स्वीकृति अगले महीने तक मिलने की संभावना है। साथ ही, 112 आरओबी पर डीपीआर निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। मार्च से मई 2025 के बीच एक विशेष अभियान चलाकर राज्य सरकार ने पथ निर्माण विभाग के अधीन 223 रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे द्वारा एनओसी (No Objection Certificate) प्राप्त कर लिया है।

इसके अलावा, अन्य विभागों (जैसे ग्रामीण कार्य विभाग) के अंतर्गत आने वाले 259 रेलवे फाटकों में से 236 को भी एनओसी मिल चुकी है।

इस मौके पर पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई और कहा कि इन आरओबी के निर्माण से राज्य के किसी भी हिस्से से राजधानी पटना तक अधिकतम 3 घंटे 30 मिनट में पहुंचने का सपना साकार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे जाम की समस्या समाप्त होगी और सड़क यातायात अधिक तेज और सुरक्षित बनेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची जगन्नाथपुर मंदिर विवाद: धार्मिक न्यास बोर्ड को सौंपनी होगी संचालन की विस्तृत स्कीम

June 23, 2026

NIA के विरोध के बावजूद झारखंड हाईकोर्ट ने दो आरोपितों को दी सशर्त जमानत

June 23, 2026

झारखंड हाईकोर्ट में होटवार जेल यौन शोषण मामले की सुनवाई: सीलबंद लिफाफे में सौंपी गई न्यायिक जांच रिपोर्ट

June 23, 2026

RECENT ADDA.

रांची जगन्नाथपुर मंदिर विवाद: धार्मिक न्यास बोर्ड को सौंपनी होगी संचालन की विस्तृत स्कीम

June 23, 2026

NIA के विरोध के बावजूद झारखंड हाईकोर्ट ने दो आरोपितों को दी सशर्त जमानत

June 23, 2026

झारखंड हाईकोर्ट में होटवार जेल यौन शोषण मामले की सुनवाई: सीलबंद लिफाफे में सौंपी गई न्यायिक जांच रिपोर्ट

June 23, 2026

लखनऊ हादसा: कोचिंग की बिल्डिंग अवैध थी, 2016 में ही आया था गिराने का आदेश

June 23, 2026

मोदी कैबिनेट में जल्द फेरबदल के संकेत, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा

June 23, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.