Jamshedpur News:  रांची (आरएनसी) में नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के चलते टाटानगर रेलखंड से होकर चलने वाली कई यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन 8 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक प्रभावित रहेगा। गुरुवार को रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस अवधि में टाटानगर से रांची और आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग और प्रारंभ/समापन स्टेशन में आंशिक बदलाव किया गया है। इससे टाटानगर और आसपास के इलाकों से यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 18113-18114 टाटा–रांची–टाटा एक्सप्रेस को 8 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक रद्द किया गया है। इसके अलावा टाटानगर के यात्रियों के लिए उपयोगी ट्रेन संख्या 58033/58034 बोकारो स्टील सिटी–रांची–बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर, ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया–टाटानगर एक्सप्रेस तथा ट्रेन संख्या 68035/68036 टाटानगर–हटिया–टाटानगर मेमू पैसेंजर भी इसी अवधि में रद्द रहेंगी।

वहीं, मेमू सेवाओं में आंशिक परिवर्तन करते हुए ट्रेन संख्या 63598 आसनसोल–रांची मेमू पैसेंजर को मूरी स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा और ट्रेन संख्या 63597 रांची–आसनसोल मेमू पैसेंजर का संचालन मूरी स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें और वैकल्पिक व्यवस्था के साथ यात्रा की योजना बनाएं।

Share.
Exit mobile version