फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में नकली पापड़ बनाने का आरोप, फूड प्रोसेसिंग यूनिट पर छापा, कई सामान जब्त

Bokaro news: बोकारो में एक फूड प्रोसेसिंग यूनिट पर फूड इंस्पेक्टर जांच करने पहुंची। आरोप था कि एक ही कंपनी के कॉपी राइट कर एक नामी कंपनी का पापड़ का प्रोडक्ट बनाकर उसपर नाम दिया जा रहा है। कंपनी के लीगल सेल के द्वारा इसकी

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: बोकारो में एक फूड प्रोसेसिंग यूनिट पर फूड इंस्पेक्टर जांच करने पहुंची। आरोप था कि एक ही कंपनी के कॉपी राइट कर एक नामी कंपनी का पापड़ का प्रोडक्ट बनाकर उसपर नाम दिया जा रहा है। कंपनी के लीगल सेल के द्वारा इसकी शिकायत पिंडरा जोड़ा थाना में की गई जिसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना जिले के फूड इंस्पेक्टर को दिया जहां फूड इंस्पेक्टर दलबल के साथ पहुंची और पिंडरा जोड़ा थाना क्षेत्र के चौराह में स्थित खाना फूड प्रोडक्ट कंपनी में छापेमारी कर कई सामान जब्त किए। इस दौरान शिकायत करने वाले नामी कंपनी के लीगल सेल के हेड तपन चक्रबर्ती ने कहा कि हमारे कंपनी का ओम नमकीन पापड़ का डब्लिकेट बनाकर श्री ओम मार्का का लेवल लगाकर बाजार में बेचा जा रहा है जबकि इसके पास लाइसेंस भी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामला काफी गंभीर है जिसकी शिकायत थाना में की गई है।

वही इन आरोपों पर जवाब देते हुए दूसरे पक्ष मिथलेश प्रसाद ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि लाइसेंस अप्लाई किए है अभी नहीं मिला है। उनका पास हो गया है हमारा पास नहीं हुआ है अगर कुछ गलत कर रहे तो नोटिस भेजता उसका जवाब देते। वही फूड इंस्पेक्टर ने कहा कि जांच कर रहे है और कई सैंपल लिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन कई विसंगति भी पाया गया जहां कच्चा माल वाले बोरा में एक्सपायरी और मैन्युफैक्चरिंग डेट नहीं लिखा हुआ है साथ ही न ग्लब्स का स्तेमाल किया जा रहा है और न ही हाइजीनिक का ख्याल रखा जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram