फॉण्ट कनवर्टर NEW

पटना में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक शुरू, राहुल-खड़गे ले सकते हैं बड़े फैसले

Bihar News: बिहार की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुधवार को पटना के सदाकत आश्रम में शुरू हो चुकी है। इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि आने वाले दिनों में बिहार विधानसभा

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुधवार को पटना के सदाकत आश्रम में शुरू हो चुकी है। इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि आने वाले दिनों में बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस इसमें अपनी रणनीति को मजबूत करना चाहती है।

बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सीडब्ल्यूसी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। हालांकि, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी इस बैठक में शामिल नहीं हुई हैं। बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और कई पूर्व केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, इस बैठक में बिहार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। शिक्षा, बेरोजगारी, पलायन और महिलाओं के लिए योजनाओं पर विशेष फोकस रहेगा। पार्टी इन मुद्दों पर ठोस कदम उठाने का ऐलान कर सकती है। साथ ही, बैठक के बाद कांग्रेस की ओर से विशेष घोषणा पत्र जारी किए जाने की संभावना है।

घोषणा पत्र के विमोचन कार्यक्रम में महागठबंधन के सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे। इनमें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश साहनी शामिल होने वाले हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस महागठबंधन के साथ तालमेल बनाए रखते हुए चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बैठक में लिए जाने वाले फैसले न केवल बिहार बल्कि देश की राजनीति पर भी असर डाल सकते हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कांग्रेस बिहार की जनता को लुभाने के लिए अपने घोषणा पत्र में कौन-कौन से वादे करती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram