Ranchi : झारखंड उच्च न्यायालय ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से दायर क्वैशिंग याचिका पर सुनवाई सोमवार को की। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख दो सप्ताह बाद तय की है।
मामले की सुनवाई न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की अदालत में हुई। इस दौरान राहुल गांधी की ओर से पेश अधिवक्ता पीयूष चित्रेश और दीपांकर राय ने अदालत से बहस के लिए अतिरिक्त समय देने का आग्रह किया। उनकी मांग को अदालत ने स्वीकार कर लिया और अगली तारीख दो हफ्ते बाद निर्धारित कर दी। वहीं, भाजपा नेता प्रताप कुमार की ओर से अधिवक्ता विनोद कुमार साहू ने पक्ष रखा।
यह मामला वर्ष 2018 का है, जब 28 मार्च को कांग्रेस अधिवेशन के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बयान को लेकर भाजपा नेता प्रताप कुमार ने जुलाई 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
कई वर्षों से चल रहे इस मामले में अब दो सप्ताह बाद अगली सुनवाई होगी। फिलहाल अदालत में राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका पर फैसला लंबित है, जिससे सभी की निगाहें आने वाली तारीख पर टिकी हुई हैं।
राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई टली, दो हफ्ते बाद होगी अगली तारीख
Ranchi : झारखंड उच्च न्यायालय ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से दायर क्वैशिंग याचिका पर सुनवाई सोमवार को की। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख दो सप्ताह बाद तय की है। मामले की सुनवाई न्यायाधीश जस्टिस आनंद
अपनी भाषा में पढ़ें
Ranchi : झारखंड उच्च न्यायालय ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से दायर क्वैशिंग याचिका पर सुनवाई सोमवार को की। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख दो सप्ताह बाद तय की है।
मामले की सुनवाई न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की अदालत में हुई। इस दौरान राहुल गांधी की ओर से पेश अधिवक्ता पीयूष चित्रेश और दीपांकर राय ने अदालत से बहस के लिए अतिरिक्त समय देने का आग्रह किया। उनकी मांग को अदालत ने स्वीकार कर लिया और अगली तारीख दो हफ्ते बाद निर्धारित कर दी। वहीं, भाजपा नेता प्रताप कुमार की ओर से अधिवक्ता विनोद कुमार साहू ने पक्ष रखा।
यह मामला वर्ष 2018 का है, जब 28 मार्च को कांग्रेस अधिवेशन के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बयान को लेकर भाजपा नेता प्रताप कुमार ने जुलाई 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
कई वर्षों से चल रहे इस मामले में अब दो सप्ताह बाद अगली सुनवाई होगी। फिलहाल अदालत में राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका पर फैसला लंबित है, जिससे सभी की निगाहें आने वाली तारीख पर टिकी हुई हैं।
Muzaffar Hussain
रांची के तीन फ्लाईओवर का टेंडर अटका, L-1 कंपनियों ने 17 से 25% ज्यादा दर लगाई
रातू रोड के मजदूरों को मिलेगी राहत, लेबर शेड का हुआ शिलान्यास
विधायक जयराम महतो बने ‘डॉक्टर’, कोयलांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी
किरीबुरू थाना से फरार चोरी का आरोपी 72 घंटे में फिर गिरफ्तार, रस्सा और सब्बल बरामद

रांची में विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश
नोएडा में 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, कई टुकड़ों में बंटा शरीर