फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

40 साल से अधर में राढ़ू जलाशय परियोजना, सांसद संजय सेठ ने केंद्र से की पहल

Ranchi/New Delhi : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात कर राढ़ू बहुउद्देशीय जलाशय योजना की गंभीर स्थिति पर चर्चा की। सांसद ने आग्रह किया कि राज्य स्तर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi/New Delhi : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात कर राढ़ू बहुउद्देशीय जलाशय योजना की गंभीर स्थिति पर चर्चा की। सांसद ने आग्रह किया कि राज्य स्तर पर लंबित मामलों का शीघ्र समाधान कर परियोजना को संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि रांची लोकसभा क्षेत्र की बड़ी आबादी को इसका लाभ मिल सके।

यह परियोजना रांची के सिल्ली प्रखंड में स्वर्णरेखा नदी की सहायक राढ़ू नदी पर प्रस्तावित है। इसमें बांध निर्माण के साथ पाइपलाइन सिंचाई प्रणाली, जल विद्युत उत्पादन, पेयजल आपूर्ति और औद्योगिक उपयोग के लिए पानी की व्यवस्था शामिल है। हालांकि, प्रदेश सरकार की उदासीनता के कारण 1980 में अस्तित्व में आई यह योजना अब तक अधर में लटकी हुई है।

परियोजना का सबसे सकारात्मक पहलू यह है कि इससे किसी भी प्रकार का विस्थापन नहीं होगा। इसके लागू होने से सिल्ली और राहे प्रखंड के सैकड़ों गांवों को दीर्घकालिक सिंचाई और पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। फिलहाल इसे प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (AIBP) घटक में शामिल किया गया है, जिसमें 60 प्रतिशत केंद्रांश का प्रावधान है। सांसद संजय सेठ ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार के हस्तक्षेप से यह महत्वाकांक्षी योजना जल्द साकार होगी और हजारों किसानों व ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram