Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»पंजाब बजट 2026: महिलाओं की बल्ले-बल्ले, हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये
India

पंजाब बजट 2026: महिलाओं की बल्ले-बल्ले, हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार ने 2,60,437 करोड़ का बजट पेश कर महिलाओं को हर माह 1000 रुपये देने का बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने शिक्षा और स्वास्थ्य को बजट का मुख्य केंद्र बनाया है।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueMarch 8, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chandigarh: पंजाब विधानसभा में राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए 2,60,437 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट पेश कर दिया है। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश की मां-बेटियों को समर्पित है और सरकार की गारंटियों को पूरा करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। बजट दस्तावेज को पारंपरिक “फुलकारी” कवर में प्रस्तुत किया गया, जो पंजाब की संस्कृति की झलक पेश करता है।

पंजाब सरकार ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले महिलाओं के लिए पिटारा खोल दिया है। बजट में हर महिला को 1000 रुपये प्रति माह देने की बहुप्रतीक्षित योजना के लिए विशेष प्रावधान रखा गया है। बता दें कि यह वादा आम आदमी पार्टी ने 2022 के चुनाव प्रचार के दौरान किया था, जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

Read more: झारखंड का ‘अबुआ बजट’: 1.58 लाख करोड़ से संवरेगा हर गरीब का कल

वित्त मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र के लिए 19,279 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 7 प्रतिशत ज्यादा है। स्वास्थ्य सेवाओं को चकाचक करने के लिए सरकारी अस्पतालों में 300 करोड़ रुपये के आधुनिक चिकित्सा उपकरण और मशीनें खरीदी जा रही हैं। सरकार ने राज्य के 23 जिला अस्पतालों और 42 उप-डिवीजनल अस्पतालों के ढांचे को मजबूत करने का भी बीड़ा उठाया है। इन अस्पतालों में सफाई, मरीजों की सुविधाओं और सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष जोर दिया गया है।

प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए ‘आम आदमी क्लीनिक’ का बड़ा विस्तार किया जाएगा। इस साल 100 नए क्लीनिक शुरू हो रहे हैं, जबकि अगले वित्त वर्ष में 143 और क्लीनिक बनाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा 308 सहायक स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड कर उन्हें भी आम आदमी क्लीनिक में बदला जाएगा। सरकार का लक्ष्य मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यकाल में कुल 1,432 क्लीनिक स्थापित करने का है, जिसके लिए ₹351 करोड़ का बजट रखा गया है।

Read more: 6,450 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, गांवों की सड़क और नारी शक्ति पर बड़ा दांव

बजट पेश करने से पहले हरपाल चीमा ने अपनी माता मंजीत कौर का आशीर्वाद लिया और शहीद भगत सिंह तथा बाबा साहेब अंबेडकर को नमन किया। सरकार का दावा है कि इस बजट से पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार आएंगे और आम आदमी का जीवन खुशहाल होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची–सासाराम इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें 27 जून तक रद्द, रूट डायवर्जन ने बढ़ाई रेल यात्रियों की मुश्किलें

June 22, 2026

अलकतरा घोटाला: ठेकेदार झमन प्रसाद को 3 साल की जेल, अदालत ने लगाया भारी जुर्माना

June 22, 2026

दो नाबालिग मौसेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सुशील उरांव दोषी करार

June 22, 2026

RECENT ADDA.

रांची–सासाराम इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें 27 जून तक रद्द, रूट डायवर्जन ने बढ़ाई रेल यात्रियों की मुश्किलें

June 22, 2026

अलकतरा घोटाला: ठेकेदार झमन प्रसाद को 3 साल की जेल, अदालत ने लगाया भारी जुर्माना

June 22, 2026

दो नाबालिग मौसेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सुशील उरांव दोषी करार

June 22, 2026

टाटा स्टील वायर रॉड मिल में वेज रिवीजन को लेकर सुगबुगाहट तेज

June 22, 2026

निहंगों के उत्पात से उत्तराखंड में भारी तनाव, बुलाई गई ITBP की टीम

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.