फॉण्ट कनवर्टर NEW

पिठौरिया थाना में 15 जुलाई को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन

Ranchi : आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पिठौरिया थाना परिसर में बुधवार, (कल )15 जुलाई 2026 को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समय दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

Oplus_131072

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पिठौरिया थाना परिसर में बुधवार, (कल )15 जुलाई 2026 को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समय दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के नागरिक अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित शिकायतों को सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उनका समयबद्ध और प्रभावी निष्पादन किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए जाएंगे।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद से समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से संभव हो सकेगा। इसी उद्देश्य से अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है। यदि कोई व्यक्ति किसी कारणवश कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकता है, तो वह अपनी शिकायत मोबाइल नंबर 9431706186 पर फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से भी दर्ज करा सकता है।

पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी समस्याओं और सुझावों से पुलिस को अवगत कराएं, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। झारखण्ड पुलिस नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर कार्य के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram