फॉण्ट कनवर्टर NEW

प्रोफेसर ने आईने पर लिखा ‘सॉरी मोटो’, फिर फांसी लगाकर खत्म की जिंदगी

Jamshedpur News: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना ने सभी को हैरान कर दिया। चाईबासा कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रोहन श्रीवास्तव ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, रात

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना ने सभी को हैरान कर दिया। चाईबासा कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रोहन श्रीवास्तव ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे रोहन ने अपनी पत्नी से चाय बनाने को कहा और खुद कमरे में चले गए। जब तक पत्नी चाय लेकर पहुंची, तब तक दरवाजा बंद था। अंदर झांकने पर पता चला कि रोहन ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उन्होंने कमरे के आईने पर पत्नी के नाम का संदर्भ देते हुए “सॉरी मोटो” लिखा था। बताया जा रहा है कि ‘मोटो’ उनकी पत्नी का नाम था। इसके अलावा उनके पैर के तलवे पर “मनी” शब्द भी लिखा मिला, जिसका अर्थ अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटना की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। रोहन ने हाल ही में विवाह किया था और उनका यह कदम किसी को समझ नहीं आ रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram