Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»SHG द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को मिलेगा एकीकृत ब्रांड, नगर विकास मंत्री ने सीधा संवाद कर दी जानकारी
#Trending

SHG द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को मिलेगा एकीकृत ब्रांड, नगर विकास मंत्री ने सीधा संवाद कर दी जानकारी

By Muzaffar HussainMay 9, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची। राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनके द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को एकीकृत ब्रांड के नाम से बाजार में उतारा जाएगा, ताकि उनकी संगठित और प्रभावी मार्केटिंग की जा सके। यह बातें नगर विकास सह पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कही। वह गुरुवार को नगर भवन, हजारीबाग में आयोजित राज्य स्तरीय शहरी महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) की एक महत्वपूर्ण परिचर्चा में झारखंड के सभी ​जिलों से आई समूह की बहनों से सीधा संवाद कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने उनके कार्यों की सराहना की और उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने कहा समूह की बहनों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे और अधिक पेशेवर बन सकें और अपने उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार कर सकें। उन्होंने कहा राज्य सरकार की योजना है कि SHG उत्पादों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केटप्लेस की व्यवस्था की जाए, ताकि उनके सामानों की बिक्री बढ़े और उनकी आमदनी में इजाफा हो सके।

उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री हेतु राज्य स्तरीय मेगा कार्यक्रम शीघ्र

श्री कुमार ने कहा उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री हेतु जल्द ही एक राज्य स्तरीय मेगा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी जिलों के SHG समूहों को एक मंच पर लाकर स्टॉल्स के माध्यम से उनके उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर दिया जाएगा। जो समूह मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े हैं, उन्हें विशेष तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि वे अपनी उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता को और बेहतर बना सकें।

क्रेडिट लिंकेज में आ रही चुनौतियों को किया जाएगा दूर

श्री कुमार ने कहा बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर क्रेडिट लिंकेज में आ रही चुनौतियों को दूर किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अधिक से अधिक समूह इस योजना से लाभान्वित हों। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में शहरी स्वयं सहायता समूहों की संख्या को दोगुना किया जाए, इसके लिए जल्द ही आवश्यक कार्य योजनाएं तैयार कर क्रियान्वयन प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावशाली पहल साबित हुआ, जिसने झारखंड की मेहनती बहनों को एक सशक्त मंच प्रदान किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!

June 2, 2026

ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!

June 2, 2026

शॉर्ट हाइट को लंबा दिखाने के जादुई फैशन हैक्स; भूलकर भी न पहनें शर्ट ड्रेस!

June 2, 2026

फटी एड़ियों के दर्द से हैं परेशान? रात में लगाएं ये चीज, पैर होंगे मखमली!

June 2, 2026

पार्टी में आप पर ही टिकेंगी सबकी नजरें, बस फॉलो करें ये सीक्रेट ब्यूटी हैक्स!

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!
  • ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!
  • शॉर्ट हाइट को लंबा दिखाने के जादुई फैशन हैक्स; भूलकर भी न पहनें शर्ट ड्रेस!
  • फटी एड़ियों के दर्द से हैं परेशान? रात में लगाएं ये चीज, पैर होंगे मखमली!
  • पार्टी में आप पर ही टिकेंगी सबकी नजरें, बस फॉलो करें ये सीक्रेट ब्यूटी हैक्स!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.