फॉण्ट कनवर्टर NEW

77वें गणतंत्र दिवस पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार को राष्ट्रपति पदक

Jamshedpur news: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस कार्यालय में राष्ट्रीय तिरंगा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक समीर सौरभ ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में क्षेत्रीय प्रबंधक ने सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस कार्यालय में राष्ट्रीय तिरंगा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक समीर सौरभ ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में क्षेत्रीय प्रबंधक ने सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने सिविल डिफेंस टाटानगर को देश स्तर पर सम्मान दिलाया है, जिससे पूरी टीम गौरवान्वित हुई है। यह पदक सिविल डिफेंस टीम के समर्पण और आपदा के समय किए गए कार्यों का प्रमाण है।

कार्यक्रम में सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार, डेमोंस्ट्रेटर कल्याण कुमार साहू, अनिल कुमार सिंह, शंकर कुमार प्रसाद, विमल देव पासवान, रितेश गुहा, अजीतेश कुमार दास, महादेव दास, सरस्वती मुर्मू, गीता कुमारी, पार्वती मुर्मू, तेजीता, कंचन कुमारी, गुलशन कुमार, वीरेंद्र मंडल, संजय कुमार महतो, विनोद कुमार, सत्य प्रकाश सहित अन्य वॉलिंटियर उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram