फॉण्ट कनवर्टर NEW

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर गुमला में तैयारियां तेज

अंतरराष्ट्रीय जनसंस्कृतिकि समागम में शामिल होंगी राष्ट्रपति गुमला: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आगामी 30 दिसंबर 2025 को गुमला जिले के रायडीह प्रखंड आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रायडीह में कार्तिक जत्रा आयोजन समिति द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय जनसंस्कृतिकि समागम

अपनी भाषा में पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय जनसंस्कृतिकि समागम में शामिल होंगी राष्ट्रपति

गुमला: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आगामी 30 दिसंबर 2025 को गुमला जिले के रायडीह प्रखंड आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रायडीह में कार्तिक जत्रा आयोजन समिति द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय जनसंस्कृतिकि समागम समारोह में राष्ट्रपति के शामिल होने की संभावना है। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद यह उनका पहला गुमला दौरा होगा, जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 30 दिसंबर को रायडीह स्थित शंख मोड़, बेरियर बगीचा माझाटोली परिसर पहुंचेंगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हरीश बिन ज़मां के नेतृत्व में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रपति के आगमन-प्रस्थान मार्ग, सुरक्षा घेरा, आपात व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम गरिमामय और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों और स्टेकहोल्डर्स के साथ नियमित बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, एसडीओ सदर, सिविल सर्जन, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, बिल्डिंग डिवीजन के कार्यपालक अभियंता, सार्जेंट मेजर, बीडीओ व अंचल अधिकारी रायडीह, थाना प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram