फॉण्ट कनवर्टर NEW

राष्ट्रपति मुर्मू के संभावित दौरे से पहले भागलपुर में तैयारियों का दौर तेज

Bihar News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित भागलपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन ने व्यापक तैयारियों की कमान संभाल ली है। यह दौरा 20 से 22 अगस्त के बीच संभावित है, जिसके तहत राष्ट्रपति तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में स्थित स्वतंत्रता सेनानी

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित भागलपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन ने व्यापक तैयारियों की कमान संभाल ली है। यह दौरा 20 से 22 अगस्त के बीच संभावित है, जिसके तहत राष्ट्रपति तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में स्थित स्वतंत्रता सेनानी तिलकामांझी की प्रतिमा का अनावरण करेंगी।

बुधवार को डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसएसपी हृदयकांत और कई वरिष्ठ अधिकारियों ने टीएमबीयू परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही कहलगांव स्थित एनटीपीसी परिसर में भी व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, जहां राष्ट्रपति के ठहरने की संभावना है।

एनटीपीसी के मानसरोवर वीआईपी गेस्ट हाउस को पूरी तरह से नया रूप दिया जा रहा है। कोलकाता से आई पेंटिंग कंपनी की 25 सदस्यीय टीम विशेष कलर स्कीम के तहत दीवारों को संवार रही है। गार्डन की हरियाली को बेहतर बनाने के लिए नई पौधारोपण हो रही है और सूखे पेड़ों को हटाया जा रहा है।

2002 में बने गंगा, यमुना, कृष्णा, कावेरी और नर्मदा नामक पांच वीआईपी सूट को अत्याधुनिक साज-सज्जा से लैस किया जा रहा है। इनमें नई वायरिंग, फर्नीचर, टाइल्स, एसी, बाथरूम फिटिंग्स और सजावटी आइटम लगाए जा रहे हैं।

राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए हेलीपैड से मानसरोवर तक ढाई किलोमीटर की सड़क की मरम्मत, पिचिंग और रंगाई का काम भी जोरों पर है। वर्तमान दो हेलीपैड के साथ तीन नए हेलीपैड का निर्माण भी किया जा रहा है।

इसके अलावा, एनटीपीसी परिसर स्थित जीवन ज्योति अस्पताल को भी आपात स्थिति के लिए तैयार किया जा रहा है। आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर में अत्याधुनिक मेडिकल उपकरण लगाए जा रहे हैं।

सीएमओ और एनटीपीसी के समूह महाप्रबंधक इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा और प्रोटोकॉल को लेकर दो वरिष्ठ अधिकारियों ने कहलगांव का दौरा कर अधिकारियों को विशेष निर्देश भी दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram