फॉण्ट कनवर्टर NEW

पावरग्रिड में बंपर भर्ती: 188 पदों पर बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, 11 मार्च तक मौका!

Career Desk: देश की महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) ने युवाओं के लिए तरक्की के द्वार खोल दिए हैं। अगर आप एक प्रतिष्ठित संस्थान के साथ अपने करियर की नींव रखना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। पावरग्रिड ने

पावरग्रिड भर्ती 2026

अपनी भाषा में पढ़ें

Career Desk: देश की महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) ने युवाओं के लिए तरक्की के द्वार खोल दिए हैं। अगर आप एक प्रतिष्ठित संस्थान के साथ अपने करियर की नींव रखना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। पावरग्रिड ने देश के 4 अलग-अलग क्षेत्रों में 188 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

Read more: IPRCL भर्ती 2026: जनरल मैनेजर सहित 23 पदों पर निकली वैकेंसी

आवेदन की प्रक्रिया 2 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवारों के पास 11 मार्च 2026 तक ही फॉर्म जमा करने का समय है। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा या भारी-भरकम इंटरव्यू के, सीधे उनकी शैक्षणिक योग्यता (मेरिट) के आधार पर किया जाएगा।

इन पदों पर निकली है वैकेंसी पावरग्रिड ने विभिन्न विधाओं में आवेदन मांगे हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • आईटीआई (ITI) इलेक्ट्रिशियन

  • डिप्लोमा धारक (विभिन्न इंजीनियरिंग ट्रेड)

  • ग्रेजुएट (इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग)

  • एचआर एग्जीक्यूटिव (HR Executive)

  • सीएसआर एग्जीक्यूटिव (CSR Executive)

  • राजभाषा असिस्टेंट

योग्यता और आयु सीमा इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, एमबीए, एमएसडब्ल्यू या बीए की पूर्णकालिक डिग्री होनी चाहिए। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।

स्टाइपेंड और चयन प्रक्रिया चयनित उम्मीदवारों को उनके पद और योग्यता के अनुसार 13,500 रुपये से लेकर 17,500 रुपये प्रति माह तक स्टाइपेंड दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है; इसमें शॉर्टलिस्टिंग के बाद सीधे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा और फिर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।

आवेदन कैसे करें? योग्य उम्मीदवारों को सबसे पहले एनएटीएस (NATS) या एनएपीएस (NAPS) पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद पावरग्रिड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘करियर’ सेक्शन में सक्रिय लिंक के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रहे कि फोटो और सिग्नेचर सही साइज में अपलोड हों ताकि फॉर्म रिजेक्ट न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram