फॉण्ट कनवर्टर NEW

सऊदी अरब में संभावित खतरे का अलर्ट, मक्का समेत कई इलाकों में जारी हुई चेतावनी

नेशनल अर्ली वॉर्निंग प्लेटफॉर्म की ओर से संभावित खतरे को लेकर चेतावनी जारी होने के बाद मक्का समेत सऊदी अरब के कई इलाकों में अलर्ट किया गया। सऊदी सिविल डिफेंस ने लोगों से सावधानी बरतने और सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की।

अपनी भाषा में पढ़ें

सऊदी अरब: नेशनल अर्ली वॉर्निंग प्लेटफॉर्म की ओर से संभावित खतरे को लेकर चेतावनी जारी होने के बाद मक्का समेत सऊदी अरब के कई इलाकों में अलर्ट किया गया। सऊदी सिविल डिफेंस ने लोगों से सावधानी बरतने और सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की।

सिविल डिफेंस के अनुसार, मक्का शहर में संभावित खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया था। हालांकि, कुछ ही मिनट बाद मक्का, तबुक, जेद्दाह और यानबू के लिए खतरा टलने की जानकारी दी गई।

लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह

अलर्ट के दौरान लोगों से शांत रहने और सुरक्षित इमारत के अंदर रहने को कहा गया। लोगों को खिड़कियों, कांच, बालकनी और छतों से दूर रहने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने खतरा पूरी तरह टलने तक बाहर नहीं निकलने और भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने को कहा।

वाहन चालकों को भी सावधानी बरतने का निर्देश

बाहर मौजूद लोगों को नजदीकी इमारत में शरण लेने या किसी मजबूत जगह के पीछे सुरक्षित रहने की सलाह दी गई। वाहन चालकों से अलर्ट के दौरान सड़क किनारे गाड़ी रोकने और पुलों व ऊंची इमारतों से दूर रहने को कहा गया।

सिविल डिफेंस ने लोगों से खतरनाक इलाकों में जाने और वहां फोटो या वीडियो बनाने से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने लोगों से केवल आधिकारिक माध्यमों से मिलने वाली जानकारी पर भरोसा करने को कहा है।

आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क

मक्का, मदीना, रियाद और ईस्टर्न प्रोविंस के लिए आपातकालीन नंबर 911 है। सऊदी अरब के अन्य क्षेत्रों में 998 पर संपर्क किया जा सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram