फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

राजेश सिन्हा की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, भाजपा ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Ramgarh News : रामगढ़ जिले के भुरकुंडा से हिंदू नेता राजेश सिन्हा की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी में भारी आक्रोश देखा गया। रविवार को सांसद मनीष जायसवाल रामगढ़ पहुंचे और इस गिरफ्तारी को “राजनीतिक साजिश” करार देते हुए राज्य सरकार पर राष्ट्र विरोधी

????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ramgarh News : रामगढ़ जिले के भुरकुंडा से हिंदू नेता राजेश सिन्हा की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी में भारी आक्रोश देखा गया। रविवार को सांसद मनीष जायसवाल रामगढ़ पहुंचे और इस गिरफ्तारी को “राजनीतिक साजिश” करार देते हुए राज्य सरकार पर राष्ट्र विरोधी ताकतों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि राजेश सिन्हा ने एक आदिवासी महिला की मदद की थी, जो यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई थी। महिला की शिकायत के आधार पर जब सिन्हा ने आरोपी आफताब अंसारी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, तो पुलिस की लापरवाही से वह थाने से भाग निकला और बाद में एक दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। इस पूरे प्रकरण को राजनीतिक दबाव में आकर पुलिस ने सांप्रदायिक रंग दे दिया और निर्दोष राजेश सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया।

सांसद ने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने की कोशिश करना अगर अपराध है, तो भाजपा कार्यकर्ता ऐसा अपराध रोज करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी द्वारा भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई थी, जिसे लेकर कांग्रेस नेताओं ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। जायसवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर अपराध के खिलाफ आवाज उठाना अपराध है, तो यह “पवित्र अपराध” भाजपा बार-बार करेगी।

इस दौरान जायसवाल ने स्पष्ट आरोप लगाया कि रामगढ़ पुलिस ने अपराध को धार्मिक आधार पर तोड़-मरोड़कर पेश किया। उन्होंने सवाल उठाया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपितों आफताब अंसारी और शमीम अंसारी में से केवल एक के खिलाफ कार्रवाई की गई जबकि शमीम पर पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं, फिर भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया।

सांसद ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए राजेश सिन्हा को तत्काल रिहा करने और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग रखी। इस दौरान उन्होंने रामगढ़ एसपी को ज्ञापन भी सौंपा।

प्रेस वार्ता में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, रणंजय कुमार, रंजीत पांडे, राजीव जायसवाल, शीतल सिंह, राजू चतुर्वेदी, रंजन फौजी, धनंजय कुमार पुटुस, सरदार अनमोल सिंह, विजय जायसवाल और सूर्यवंश श्रीवास्तव सहित कई भाजपा नेता भी मौजूद थे।

यह मामला न केवल स्थानीय राजनीति को गरमा रहा है, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े कर रहा है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो राज्यभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram