फॉण्ट कनवर्टर NEW

मेडिकल छात्रा दुष्कर्म मामले में राजनीतिक उबाल, इंसाफ के लिए सड़क पर उतरी भाजपा

रांची: राजधानी में एक मेडिकल छात्रा के साथ हुई दरिंदगी के मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। इस जघन्य अपराध के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए SSP कार्यालय का घेराव किया। सैकड़ों की संख्या में

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी में एक मेडिकल छात्रा के साथ हुई दरिंदगी के मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। इस जघन्य अपराध के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए SSP कार्यालय का घेराव किया।

सैकड़ों की संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दोषियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए ताकि पीड़िता को अविलंब न्याय मिल सके। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि महिला सुरक्षा के मुद्दे पर प्रशासन सुस्त है।

बिगड़ते हालात और कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए पुलिस ने एसएसपी कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। सिटी एसपी ने जानकारी दी कि प्रदर्शनकारियों को कार्यालय परिसर में घुसने से पहले ही रोक दिया गया ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस इस मामले में गंभीर है, मुख्य आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है और जांच की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और दोषियों को कानून के तहत सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram