फॉण्ट कनवर्टर NEW

पलामू में पुलिस-TSPC मुठभेड़: 10 लाख के इनामी नक्सली की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में सामग्री बरामद

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन TSPC (तेजस्वी संघर्ष प्रगतिशील समिति) के बीच शुक्रवार को जोरदार मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की है और पूरे इलाके को

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन TSPC (तेजस्वी संघर्ष प्रगतिशील समिति) के बीच शुक्रवार को जोरदार मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की है और पूरे इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि इलाके में टीएसपीसी के 10 लाख के इनामी नक्सली कमांडर शशिकांत गंझू के नेतृत्व में एक दस्ता किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इस इनपुट के आधार पर एएसपी अभियान राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

जैसे ही सुरक्षाबल सर्चिंग में आगे बढ़े, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और दोनों ओर से गोलाबारी हुई। मुठभेड़ के दौरान दबाव बढ़ता देख नक्सली कई सामान छोड़कर भाग निकले। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके से बड़ी संख्या में विस्फोटक सामग्री, बैग, वॉकी-टॉकी और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद कीं।

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद से पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है, जिससे कोई नक्सली फरार न हो सके। सुरक्षा बलों द्वारा पूरे क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है।

पुलिस की कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि नक्सली अब भी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं, लेकिन समय पर की गई पुलिस कार्रवाई ने उनकी योजना को विफल कर दिया। इलाके में फिलहाल तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram