फॉण्ट कनवर्टर NEW

योजना बनाते TSPC एरिया कमांडर समेत दो समेत उग्रवादी को पुलिस ने दबोचा

Ranchi News: राजधानी रांची में उग्रवाद के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुढ़मू थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) के एरिया कमांडर दिवाकर गंझू समेत दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियारों के साथ

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: राजधानी रांची में उग्रवाद के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुढ़मू थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) के एरिया कमांडर दिवाकर गंझू समेत दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियारों के साथ TSPC से जुड़े कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।

एसएसपी चंदन सिन्हा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि गुप्त सूचना मिली थी कि दिवाकर गंझू अपने साथियों के साथ चैनगढ़ा, गम्हरिया क्षेत्र में लेवी वसूली और दहशत फैलाने की योजना बना रहा है। साथ ही राहगीरों को रोककर उनके मोबाइल चेक कर मारपीट कर रहा है। इस सूचना के आधार पर खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

इस दौरान पुलिस ने बुढ़मू थाना क्षेत्र के चैनगढ़ा, गम्हरिया जंगल से दिवाकर गंझू और अक्षय गंझू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन से चार अन्य उग्रवादी भागने में सफल रहे। पुलिस ने उनके पास से दो देसी पिस्तौल, छह जिंदा कारतूस, TSPC का पर्चा, चार राउटर, तीन पावर बैंक, पांच मोबाइल और चार चार्जर बरामद किए हैं।

दिवाकर करीब 15 साल पहले उग्रवादी जगु गंझू के कहने पर TSPC में शामिल हुआ था। जगु की मौत और एरिया कमांडर दिनेश राम के जेल जाने के बाद दिवाकर को एरिया कमांडर बना दिया गया। वह बुढ़मू, पतरातू, बड़कागांव और आसपास के क्षेत्रों में लेवी वसूली करता था और रंगदारी नहीं मिलने पर आगजनी, फायरिंग और तोड़फोड़ की घटनाएं अंजाम देता था।

एसएसपी ने बताया कि दिवाकर के खिलाफ 18 संगीन मामले पहले से ही दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में दहशत का माहौल काफी हद तक कम हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram