फॉण्ट कनवर्टर NEW

103 मिनट लंबा भाषण देकर अपने ही पुराने रिकॉर्ड को PM मोदी ने तोड़ा

India News: 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर PM नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। PM मोदी ने लाल किले से अब तक का सबसे लंबा भाषण दिया।

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर PM नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। PM मोदी ने लाल किले से अब तक का सबसे लंबा भाषण दिया। खास बात ये है कि इससे पहले भी ये रिकॉर्ड PM मोदी के नाम ही था।

PM मोदी ने सिर्फ एक बार ही एक घंटे से कम का भाषण दिया

PM मोदी ने लगातार 12वीं बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने करीब 103 मिनट लंबा भाषण देकर अपना ही पुराना रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया। एक बार फिर इस ऐतिहासिक दिन सबसे लंबा भाषण देने का तमगा PM मोदी ने अपने नाम किया। इसके पहले किसी भी PM द्वारा सबसे लंबा भाषण देने का तमगा 98 मिनट का था, जो खुद उन्होंने ही साल 2024 में दिया था।

PM मोदी से पहले सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड देश के पहले PM एवं दिवंगत कांग्रेस नेता जवाहरलाल नेहरू के नाम था। नेहरू ने पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 1947 में लाल किले से 72 मिनट लंबा भाषण दिया था। हालांकि, 2015 में PM रहकर PM मोदी ने नेहरू के दशकों के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा और 86 मिनट लंबा भाषण दिया था।

अब तक 12 बार देश को संबोधित कर चुके PM मोदी ने सिर्फ एक बार ही एक घंटे से कम का भाषण दिया, जो 2017 में 56 मिनट का था। यह अब तक का उनका सबसे छोटा भाषण था। इसके बाद 2014 में पहली बार PM पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने 65 मिनट, 2015 में 86 मिनट, 2016 में 96 मिनट, 2018 में 82 मिनट, 2019 में 93 मिनट, 2020 में 86 मिनट, 2021 में 88 मिनट, 2022 में 83 मिनट, 2023 में 90 मिनट और 2024 में 98 मिनट का भाषण दिया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram