फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा कबड्डी लीग सीजन-2 में खिलाड़ियों का जोश बढ़ा

Koderma news: झुमरीतिलैया में कोडरमा जिला कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित कोडरमा कबड्डी लीग सीजन-2 का आयोजन 8 से 10 अप्रैल 2026 तक किया गया। इसी क्रम में बीते संध्या उपायुक्त ऋतुराज ने खेल कार्यक्रम में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह लीग जिले के आंतरिक

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news: झुमरीतिलैया में कोडरमा जिला कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित कोडरमा कबड्डी लीग सीजन-2 का आयोजन 8 से 10 अप्रैल 2026 तक किया गया। इसी क्रम में बीते संध्या उपायुक्त ऋतुराज ने खेल कार्यक्रम में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
यह लीग जिले के आंतरिक एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान देने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। चयन परीक्षणों के माध्यम से पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ियों को अवसर प्रदान कर उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच दिया जा रहा है।
यह आयोजन न केवल खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करते हुए उन्हें खेल के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। कोडरमा कबड्डी लीग स्थानीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण खेल आयोजन के रूप में उभर रहा है, जो जिले की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रहा है। मौके पर धर्मेंद्र सिंह सुनील जैन छाबड़ा संदीप कुमार सिन्हा विजय कुमार ललित जैन समेत अन्य कई प्रमुख लोग मौजूद थे ।।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram