फॉण्ट कनवर्टर NEW

अवैध खनन मामले में पिठोरिया पुलिस की कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिठोरिया थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए खनिज तस्करी के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिठोरिया थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए खनिज तस्करी के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पिठोरिया थाना कांड संख्या 68/24, दिनांक 28 मई 2024 से जुड़े मामले में की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंटू मुंडा उर्फ मंटू कुमार मुंडा (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बरलोंग, थाना रजरप्पा, जिला रामगढ़ का निवासी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अवैध खनन और खनिज परिवहन से संबंधित आरोपों के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के अलावा Mines and Minerals (Development & Regulation) Act तथा Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation and Storage) Act के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध खनन और खनिज तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram