Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»फूलों की खुशबू में राष्ट्रप्रेम: डीपीएस बोकारो में फुलवारी का भव्य आयोजन
Jharkhand

फूलों की खुशबू में राष्ट्रप्रेम: डीपीएस बोकारो में फुलवारी का भव्य आयोजन

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 30, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bokaro  news: विद्यार्थियों में पर्यावरण-संरक्षण एवं प्रकृति से जुड़ाव की चेतना जगाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो में फुलवारी नामक वार्षिक पुष्प-वनस्पति प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय की प्राइमरी व सीनियर, दोनों ही इकाई में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपने प्रकृति-प्रेम का परिचय दिया। भांति-भांति के फूल, मौसमी फल, औषधीय व सजावटी पौधे, बोनसाई व सब्जी सहित विभिन्न कैटेगरी में बच्चों ने 2000 से अधिक वानस्पतिक प्रजातियों की प्रदर्शनी लगाई।

इसके जरिए उन्होंने गमलों में उन्नत वानिकी-कला का प्रदर्शन करते हुए प्रकृति व धरा के संरक्षण का संदेश दिया। प्राइमरी इकाई के खेल मैदान में प्रकृति की पाठशाला सजाई गई, जिसमें बच्चों ने रंग-बिरंगे गमलों में सुंदर साज-सज्जा के साथ अपने प्रदर्श प्रस्तुत किए। फूल, पौधे, वन्यप्राणी संरक्षण, सुरक्षित भविष्य एवं जीवन-रक्षा के लिए प्रकृति की रक्षा आदि के संबंधित प्रदर्श खास रहे। वहीं, पेड़ न काटने की गुहार लगाती धरती माता की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी रही।

*सुरक्षित भविष्य के लिए लगाएं अधिकाधिक पौधे : आईएफएस शिंदे*
प्राइमरी इकाई में इस हरित उत्सव का उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि बोकारो के वन प्रमंडल पदाधिकारी (प्रशिक्षु) संदीप शिंदे (भावसे) ने विद्यालय की इस पहल की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने प्रत्येक पौधे का बारीकी से अवलोकन किया तथा प्रकृति-संरक्षण की दिशा में विद्यार्थियों की इस सक्रिय भागीदारी को तालियों के साथ प्रोत्साहित किया।

उन्होंने सुरक्षित भविष्य के लिए विद्यार्थियों को वृक्ष बचाने, प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाने, दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल आदतों को अपनाने और झारखंड की प्राकृतिक वनस्पतियों एवं जीव-जंतुओं को करीब से जानने व समझने की प्रेरणा दी। श्री शिंदे ने पौधों की उपलब्धता में वन विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

*सफलता का कोई शॉर्टकट और मेहनत का कोई विकल्प नहीं : अपर समाहर्ता मो. मुमताज*
इधर, सीनियर इकाई में फ्रॉम रूट्स टू ब्लूम थीम पर जड़ से पुष्प बनने तक की विकास-यात्रा को वंदे मातरम के 150वें वर्ष के रंग से जोड़ दिया गया, जो फूलों की खुशबू के साथ राष्ट्रभक्ति का रंग बिखेरता रहा। तिरंगे की आकर्षक साज-सज्जा और मनोहारी कलात्मक कृतियों के बीच फूल व वनस्पतियों की प्रदर्शनी अपने-आप में रमणीक बनी रही।

यहां मुख्य अतिथि के रूप में जिले के अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी (झाप्रसे) उपस्थित थे। उन्होंने हरेक कैटेगरी में लगाए गए प्रदर्शों का जायजा लिया और डीपीएस बोकारो द्वारा उच्चस्तरीय शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ बच्चों को प्रकृति से जोड़े रखने के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि डीपीएस बोकारो हर क्षेत्र में विद्यार्थियों को स्मार्ट बना रहा है। बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि न तो मेहनत का कोई विकल्प है और न ही सफलता का कोई शॉर्टकट। अपने छात्र-जीवन के अनुभव साझा करते हुए श्री अंसारी ने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर उसकी प्राप्ति की दिशा में निरंतर परिश्रमरत रहने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों का समन्वयन आवश्यक बताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!

June 2, 2026

ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!

June 2, 2026

शॉर्ट हाइट को लंबा दिखाने के जादुई फैशन हैक्स; भूलकर भी न पहनें शर्ट ड्रेस!

June 2, 2026

फटी एड़ियों के दर्द से हैं परेशान? रात में लगाएं ये चीज, पैर होंगे मखमली!

June 2, 2026

पार्टी में आप पर ही टिकेंगी सबकी नजरें, बस फॉलो करें ये सीक्रेट ब्यूटी हैक्स!

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!
  • ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!
  • शॉर्ट हाइट को लंबा दिखाने के जादुई फैशन हैक्स; भूलकर भी न पहनें शर्ट ड्रेस!
  • फटी एड़ियों के दर्द से हैं परेशान? रात में लगाएं ये चीज, पैर होंगे मखमली!
  • पार्टी में आप पर ही टिकेंगी सबकी नजरें, बस फॉलो करें ये सीक्रेट ब्यूटी हैक्स!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.