फॉण्ट कनवर्टर NEW

पटना के बंसी विहार रेस्तरां को निरीक्षण में 63 अंक, खाद्य सुरक्षा मानकों में कमी

त्योहारों को देखते हुए बिहार में खाद्य सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पटना के फ्रेजर रोड स्थित मेसर्स बंसी विहार रेस्तरां का निरीक्षण किया गया। जांच में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े कई मानकों

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना : त्योहारों को देखते हुए बिहार में खाद्य सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पटना के फ्रेजर रोड स्थित मेसर्स बंसी विहार रेस्तरां का निरीक्षण किया गया। जांच में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े कई मानकों में कमी पाई गई।

निरीक्षण में रेस्तरां को 112 में से 63 अंक यानी 57 प्रतिशत मिले। इसके आधार पर निरीक्षण का परिणाम गैर-अनुपालन (Non-Compliance) पाया गया।

जांच के दौरान खाद्य पदार्थों और पैकेजिंग सामग्री के सही भंडारण, वेंटिलेशन, उपकरणों की स्थिति, फर्श, पेयजल से जुड़े रिकॉर्ड और दीवारों-छत की स्थिति में कमियां मिलीं। इसके अलावा कच्चे माल की सफाई, खाद्य उपकरण, कटरी-क्रॉकरी और खाद्य पदार्थों के सुरक्षित परिवहन में भी खामियां पाई गईं।

रेस्तरां में आने वाली खाद्य सामग्री के रिकॉर्ड और FIFO व FEFO नियमों के पालन में भी कमी मिली। मापने और निगरानी करने वाले उपकरणों का समय पर कैलिब्रेशन नहीं कराया गया था। अधिकारियों ने रेस्तरां संचालक को पेस्ट कंट्रोल प्रमाण पत्र समेत जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

निरीक्षण के बाद संचालक को 14 दिनों के भीतर सभी कमियां दूर करने का निर्देश दिया गया है। सुधार नोटिस मिलने तक प्रतिष्ठान को बंद रखने और खाद्य सामग्री के भंडारण व इस्तेमाल में FIFO और FEFO नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्यभर में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, खाद्य पदार्थों के नमूने लेने और उनकी प्रयोगशाला जांच का अभियान जारी रहेगा। विभाग ने खाद्य कारोबारियों से स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram