Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»पटना में BJP MLA संजय गुप्ता की कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बची जान!
Bihar

पटना में BJP MLA संजय गुप्ता की कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बची जान!

पटना के जीरो माइल के पास भाजपा विधायक संजय गुप्ता की कार दुर्घटनाग्रस्त; बंगाल से लौटते समय हुआ हादसा, विधायक और उनकी पत्नी सुरक्षित।
By Samsul HaqueApril 14, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

पटना | रिपोर्टर

बिहार की राजधानी पटना के कुम्हरार से भाजपा विधायक संजय गुप्ता मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। जीरो माइल थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर के बाद उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में विधायक और उनकी पत्नी बाल-बाल बच गए, उन्हें हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, विधायक संजय गुप्ता अपनी पत्नी के साथ पश्चिम बंगाल से लौट रहे थे। वहां वे विधानसभा चुनाव से जुड़े पार्टी कार्यक्रमों में शामिल होने गए थे। उन्हें पटना पहुंचकर भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेना था, लेकिन सुबह करीब 3 बजे जीरो माइल के पास यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर किसी ट्रक की स्टेपनी पहले से गिरी हुई थी, जिसे अंधेरे के कारण ड्राइवर देख नहीं सका और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। विधायक ने खुद फोन कर स्थानीय भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अमरेंद्र अमर मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को वाहन से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि विधायक की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विधायक के सुरक्षित होने पर राहत की सांस ली है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खान सर को गिरफ्तारी से बड़ी राहत, कोर्ट में पुलिस ने सौंपी केस डायरी

June 20, 2026

झारखंड की डांसर बहनों से पटना में हैवानियत, 13 लोगों पर मामला दर्ज

June 20, 2026

NEET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 21 जून को चलेंगी 6 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

June 19, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.