Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»TET पेपर लीक मामले में मोस्ट वांटेड कपिल दहिया समेत 3 और गिरफ्तार
India

TET पेपर लीक मामले में मोस्ट वांटेड कपिल दहिया समेत 3 और गिरफ्तार

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में गठित एसआईटी ने पठानकोट और पटना में छापेमारी कर मोस्ट वांटेड कपिल दहिया समेत तीन और आरोपियों को दबोच लिया है।
By Samsul HaqueJuly 3, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा पेपर लीक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Mumbai: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसआईटी ने इस सनसनीखेज रैकेट में शामिल तीन और मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है, जिसके बाद इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। पकड़े गए नए आरोपियों में मोस्ट वांटेड कपिल दहिया भी शामिल है, जिसे पंजाब के पठानकोट से दबोचा गया है। इसके अलावा, मुख्य आरोपी को कानून की गिरफ्त से बचाने और इस पूरी साजिश में उसका साथ देने के आरोप में दो अन्य मददगारों को भी अरेस्ट किया गया है।

Read more: महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर एकनाथ शिंदे सख्त, मुख्य आरोपितों पर मकोका लगाने की मांग

लुक आउट सर्कुलर के बाद पठानकोट से दबोचा गया वांटेड

एसआईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया कि आरोपी कपिल दहिया लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर रखा था। इसके अलावा पुलिस ने मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता को फरार रहने में मदद करने के जुर्म में सोनू सिंह और मिथुन सिंह को भी गिरफ्तार किया है। बिहार के हाजीपुर में फोटोकॉपी की दुकान चलाने वाले सोनू सिंह पर आरोप है कि उसने बिजेंद्र गुप्ता के कहने पर फर्जी पहचान पत्र तैयार किए और अपनी दुकान पर लीक प्रश्न पत्र की कई कॉपियां प्रिंट कीं।

Read more: महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक: बिहार का विजेंद्र गुप्ता मास्टरमाइंड?

साढू के साथ मिलकर खरीदार ढूंढने पुणे गया था आरोपी

पुलिस तफ्तीश में सामने आया है कि गिरफ्तार मिथुन सिंह, मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता का साढू है। वह इस पेपर लीक की साजिश में बराबर का हिस्सेदार था और ग्राहकों को फंसाने के लिए कपिल दहिया के साथ पुणे भी गया था। मिथुन को पटना से गिरफ्तार किया गया है। इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 9 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। इससे पहले पुलिस ने बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुमन कुमारी और प्रश्न पत्र बेचने के आरोप में धीरज सिंह, आकाश कुमार और राजीव कुमार को भी गिरफ्तार किया था।

हत्या का आरोपी भी है मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता

पुलिस के मुताबिक, इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बेहद शातिर अपराधी है, जो पहले भी कई राज्यों के पेपर लीक मामलों और एक मर्डर केस में जेल जा चुका है। वह जमानत मिलने के बाद फर्जी आईडी बनाकर दूसरे राज्यों में छिप जाता था। छानबीन के दौरान आरोपी सोनू सिंह के कंप्यूटर की हार्ड डिस्क से हिंदी, मराठी और अंग्रेजी भाषा में टीईटी परीक्षा के पेपर मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए शिक्षा विभाग को भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस की टीमें बिजेंद्र गुप्ता की तलाश में जुटी हैं।

Read more: महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा स्थगित, भिवंडी में प्रश्नपत्र मिलने के बाद बड़ा फैसला

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी क्यों नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम?

July 3, 2026

चलते ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप से हड़कंप, दिल्ली सरकार करेगी जांच

July 3, 2026

JPSC 2025 प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी; मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

July 3, 2026

RECENT ADDA.

अनाथ बच्चों के बीच रोटरी क्लब चास की अनोखी पहल, अन्नपूर्णा योजना से परोसा विशेष भोजन

July 3, 2026

चाईबासा में दर्दनाक हादसा, जहरीले सांप के डसने से 7 साल की सुष्मिता की मौत

July 3, 2026

नोवामुंडी में 400 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, विधायक सोनाराम सिंकु ने दिया बड़ा संदेश

July 3, 2026

हिमांशु सिंह हत्याकांड से उबाल, दुलाल भुईयां ने समर्थकों संग सड़क पर उतरकर कराया बंद

July 3, 2026

ब्लैक बेल्ट की परीक्षा के लिए तैयार हो जाइए, 12 जुलाई को चाईबासा बनेगा कराटे का केंद्र

July 3, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.